फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रकों से माल उड़ाने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हाईवे पर खड़े ट्रकों का तिरपाल काटकर लदा माल चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से चोरी गया सामान, एक अवैध तमंचा और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोंडा के निखिल सिंह ने बताया था कि वह लखनऊ की एक ऑटो पार्ट कंपनी में मैनेजर है। 12 जून की रात किसान पथ पर जबरीकला बस स्टॉप के पास फरीदाबाद से ई-रिक्शा पार्ट्स लेकर लखनऊ आ रहे ट्रक का चालक हरिओम वहीं ट्रक खड़ा करके सो गया था। सुबह उठने पर पता चला कि ट्रक का तिरपाल काटकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया है। निखिल की तहरीर पर थाना देवा में मुकदमा दर्ज कराया था।
देवा पुलिस ने जांच कर तीन अभियुक्तों देवा के हुसैनमऊ निवासी आदिल, बछराज और देवा कस्बे के सद्दाम अली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से ई-रिक्शा पार्ट्स का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इनके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी मिली है।
विज्ञापन

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे हाईवे पर खड़े ट्रकों को चिन्हित करके तिरपाल काटकर माल चोरी करते थे। चोरी किए गए सामान को सस्ते दामों में बेच देते थे। देवा के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य आरोपी आदिल पहले भी लखनऊ में ट्रक चोरी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसके खिलाफ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी, गोसाईगंज और सरोजनीनगर थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें