फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीधा हुआ संवाद तो सुलझे लंबित विवाद

Thu, 19 Jun 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सप्ताह में हर बुधवार को प्रत्येक थाने के एक गांव में लगने वाली पुलिस की चौपालों का आयोजन किया गया। इस दौरान सीधा संवाद होने पर जमीन विवाद से जुड़े कई लंबित मामले आपसी सहमति के आधार पर सुलझ गए।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम अपराध रजिस्टर में दर्ज विवादित मामलों की समीक्षा कर उनकी वर्तमान स्थिति को भी जाना। देवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में तीन साल से चल रहे नाली विवाद को समाधान कराया गया। सतरिख थाना भिटौली में दो साल पुराने चकमार्ग विवाद और छह माह पुराने नाद के झगड़े का निस्तारण कराया गया।
दरियाबाद थाना क्षेत्र के सैदखानपुर में पैसे के लेन-देन का 8 माह पुराना विवाद और रास्ते के एक साल पुराने विवाद को निपटाया गया। लोनीकटरा थाना के ग्राम ककरी में नाली के पानी को रोकने के विवाद को हल कराया गया। जैदपुर की ग्राम पंचायत टेरा में बारात घर में आयोजित चौपाल में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने साफ कहा कि भाईचारा खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चौपाल में 22 हिस्ट्रीशीटर चिन्हित हुए। चौपाल में बिजली की समस्याएं भी पहुंची। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें