फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षक निलंबित

Thu, 23 Jul 2015 10:10 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब वह जूनियर विद्यालय मलूकपुर का निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया कि सवा आठ बजे तक इस विद्यालय का ताला तक नहीं खुला था। जिस पर उन्होंने विद्यालय में तैनात शिक्षक रामआसरे और रीता चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके बाद जब वह प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर खिजिरपुर का निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया कि करीब साढ़े आठ बजे इस विद्यालय में भी ताला लटक रहा था। जिस पर यहां पर तैनात शिक्षक आशाराम को निलंबित करते हुए जवाब -तलब किया है। बच्चों को पढ़ाने में लापरवाही बरतने पर प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में तैनात शिक्षिका दीप्ति सिंह और आशा देवी, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में तैनात शिक्षिका रिंकी लता, प्राथमिक विद्यालय जसनवारा में तैनात शिक्षक सुनील रावत का एक दिन का वेतन काट दिया है। वहीं बीईओ निंदूरा अजय चन्द्र गुप्त मौर्य द्वारा किए गए निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय सरसवां में तैनात शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह और प्राथमिक विद्यालय भेडिया मजरे लिलौली में तैनात शिक्षक प्रशांत जायसवाल को भी एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें