फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फर्जी ढंग से शिकायत के निस्तारण में तीन निलंबित

Sun, 16 Mar 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। शिकायत के फर्जी निस्तारण का मामला जांच में सही मिलने पर एसडीओ व जेई समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। पोल्ट्री फार्म का मीटर खराब होने की शिकायत पर नहीं बदला और मौके पर बाइपास के आरोप में फार्म की बिजली काट दी जिससे कई मुर्गियां मर गई थीं।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र भिलवल के दून्दीपुर गांव के वहीदुल हसन सिद्दीकी के पोल्ट्री फार्म पर व्यावसायिक बिजली कनेक्शन है। इन्होंने 19 दिसंबर को मीटर खराब होने की शिकायत की थी। फार्म के केयरटेकर मकसूद ने बताया कि मीटर बदलने की जगह मौके की जांच करके बाइपास करने का आरोप लगाकर कनेक्शन काट दिया गया। इससे 30 से अधिक मुर्गियां मर गईं।

उच्चाधिकारियों से शिकायत पर जांच शुरू होते ही अगले दिन मीटर बदलकर बिजली जोड़ दी गई। जांच में बिना मीटर बदले अभिलेखों में ही शिकायत का फर्जी निस्तारण करने और मौके पर जबरन कनेक्शन काटने पर तीन के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता खंड हैदरगढ़ पीके गौतम ने बताया कि जांच में उपभोक्ता की शिकायत सही पाई गई। इस पर एसडीओ मीटर हैदरगढ़ रिजवान सिद्दीकी, जेई उपकेंद्र भिलवल आनंद मतोलिया और जीएमपी मीटर दिलीप को लापरवाही व गलत सूचना का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अधीक्षण अभियंता राजबाला ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत का निस्तारण पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें