फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दरोगा, दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में वध प्रतिबंधित मवेशियों का वध करने वाले आरोपियों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। आए दिन कहीं न कहीं ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां मवेशियों का वध होने के बाद उनके अवशेष बरामद हो रहे हैं। हालांकि एसपी द्वारा इन मामलों में लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। सफदरगंज इलाके में हुई घटना में एसपी ने एक दरोगा व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। कप्तान की इन ताबड़तोड़ कार्रवाई से यह साफ संदेश दिया जा रहा है कि लापरवाही हुई तो निलंबन तय है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह जिले के जहांगीराबाद इलाके में वध प्रतिबंधित मवेशियों का वध किया गया था। इस मामले के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी को एनकाउंटर में पकड़ा था जबकि बाद में दो और पकड़े गए। वहीं एसपी यमुना प्रसाद ने इस मामले में लापरवाही मिलने पर एक दरोगा व चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया था।
इसी तरह बीते 13 फरवरी को सफदरगंज थाना क्षेत्र में भी खेतों में वध प्रतिबंधित मवेशियों का अवशेष मिला था। इस मामले में भी कप्तान ने थाने के दरोगा दीपेंद्र सिंह विक्रम सिंह व सिपाही अभिमन्यु सिंह और दीवान छविनाथ यादव को निलंबित कर दिया है। कप्तान की इस कार्रवाई के बाद अब काम में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने की सीएम से शिकायत
जिले में वध प्रतिबंधित मवेशियों का वध रोकने व इसमें शामिल आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अधिवक्ता निर्दोष कुमार श्रीवास्तव ने सीएम योगी को पत्र भेजा है। इनका आरोप है कि जिले के दरियाबाद, अलियाबाद, मसौली, सफदरंगज, जहांगीराबाद, टिकैतनगर, रामपुर कटरा, जकरिया, शहाबपुर, भयारा, बांसा, दादरा आदि जगहों पर मवेशियों के मांस का जमकर कारोबार हो रहा है। लेकिन पुलिस आरोपियों से मिलीभगत कर कार्रवाई नहीं कर रही है। इनके द्वारा सीएम से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मवेशियों के अवशेष मिलने के मामले में एक दरोगा व दो सिपाही निलंबित किए गए हैं। अपने कार्य के प्रति जो भी पुलिसकर्मी लापरवाह मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें