रामसनेहीघाट। कस्बा सुमेरगंज में रविवार को एक कुत्ते ने तीन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ितों में आशू, अतीक तथा भूडेहरी निवासी विजय यादव शामिल हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि रविवार को कुत्ते के काटने से पीड़ित अलग-अलग स्थानों के एक दर्जन लोग उनके यहां पहुंचे, जिन्हें एंटी रेबीज लगाया गया।