हैदरगढ़। एसीएमओ डॉ. लव गुप्ता ने रविवार शाम को कस्बे के जीवनी अस्पताल, सिद्धि विनायक और देवेश दृष्टि चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया। संजीवनी अस्पताल में बेसमेंट में संचालित स्वागत कक्ष को ग्राउंड फ्लोर पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल प्रबंधन ने सुधार के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। देवेश दृष्टि चिकित्सा केंद्र में व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। इस दौरान फार्मासिस्ट अंबरीश मिश्रा भी मौजूद रहे। एसीएमओ ने बताया कि सोमवार से झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जाएगा।