फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन सदस्यीय टीम करेगी वार्डों की सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन

Mon, 23 Dec 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज की ओर से वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए सुपरवाइजरों को पुरस्कृत किए जाने की योजना शुरू की गई थी। अब मूल्यांकन करने के लिए हर वार्ड के लिए तीन सदस्यीय टीमें गठित की गई हैं, जो वार्डों का भ्रमण कर उनकी भौतिक स्थिति का मूल्यांकन कर अंक देगी। इसमें सर्वश्रेष्ठ मिलने वाले पहले तीन वार्डों को क्रमश: 51, 21 व 11 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के 29 वार्डों के हर मुहल्ले-गली को साफ करने के लिए स्वच्छता के मानक तय करने के साथ ही सुपरवाइजरों को इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसमें खाली प्लाट को कूड़ा मुक्त करने, जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने, नाले-नालियों की सिल्ट साफ करने, मुख्य सड़क और गलियों को साफ करने की कार्ययोजना को प्राथमिकता पर क्रियान्वित कराना था। करीब एक माह का समय पूरा होने के बाद अब इन कार्यों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है।
सोमवार को रसूलपुर, सरावगी, कैलाश आश्रम, सत्यप्रेमी नगर और भीतरी पीरबटावन वार्डों का मूल्यांकन कराया गया। 28 दिसंबर तक वार्डों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके बाद घोषित परिणाम के आधार पर प्रथम स्थान पाने सुपरवाइजर को 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 21 हजार रुपये एवं तीसरे स्थान के लिए 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार राशि भी सीएसआर मद से प्रदान की जाएगी। ईओ संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर वार्ड के मूल्यांकन के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए 100 अंक रखे गए हैं। इनमें रोड व गलियों में कूड़ा न होने, नाले-नालियों में सिल्ट और कूड़ा न होने एवं खाली प्लॉट में कूड़ा न होने पर 20-20 अंक निर्धारित किए गए हैं। जिन वार्डों में पार्क-शौचालय हैं, उनकी सफाई की स्थिति कैसी है, जिन वार्डों में नहीं हैं, वहां सिटिजन फीडबैक के आधार पर 20 अंक दिए जाएंगे। जलभराव की स्थिति न होने पर भी 20 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें