फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बालिका समेत तीन की मौत

Sat, 31 Oct 2015 11:53 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए ट्रेन व सड़क हादसों में एक बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रेन हादसों में एक की मौत जहांगीराबाद थानाक्षेत्र में हुई जबकि दूसरे की जान फैजाबाद जिले के पटरंगा के पास गई है। यहां का कार्य क्षेत्र बाराबंकी जीआरपी में पड़ता है जिसके चलते पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में वाहन की टक्कर से किशोरी की जान चली गई है जबकि उसकी सहेली घायल हुई है।
विज्ञापन



बदोसराय कोतवाली क्षेत्र की बरौलिया गांव की रहने वाली प्रभा(12) पुत्री देशराज अपनी सहेली अंकाक्षा(15) के साथ शनिवार सुबह साइकिल से जा रही थी। तभी टिकैतनगर मार्ग पर किसी वाहन ने इनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रभा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी सहेली को मामूली चोट पहुंची है। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी संजय यादव का कहना है कि जिस वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है उसका पता लगाया जा रहा है।


 दूसरा हादसा जहांगीराबाद थानाक्षेत्र में हुआ जहां पर कुशीनगर जिले के ग्राम मोरवन थाना तरया सुरजान के रहने वाले अब्दुल(22) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। अब्दुल के पिता इस्लाम ने बताया कि उनका पुत्र गोरखपुर से अंबाला जा रहा था। शुक्रवार की देर रात हुए इस हादसे में मृत युवक के शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



तीसरा हादसा फैजाबाद जिले के पटरंगा के पास का है। यहां पर पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा के रहने वाले पवन कुमार(40) की शुक्रवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पवन के चाचा जगदीश ने बताया कि पवन लखनऊ से घर आ रहा था। ट्रेन से उतरने के बाद पैदल ही रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी जान चली गई। पवन खेती-किसानी कर अपना काम चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें