फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में तीन घायल, दो गंभीर

Sun, 24 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
औसानेश्वर मार्ग पर ग्राम तारागंज के पास रविवार की रात दो बोलेरो भिड़ गईं। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया। दो घायलों की हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली के ग्राम गोतौना से एक बारात टेड़वा गांव के लिए रविवार की रात करीब आठ बजे रवाना हुई। इसमें रनापुर के राज नरायन, सत्य नरायन व विश्वनाथ शामिल थे। औसानेश्वर मार्ग पर ग्राम तारागंज से इनकी बोलेरो सामने से आ रही बोलेरो में टकरा गई।

दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ रहे लोग घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ ले गए। राजनरायन व सत्यनरायन की हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सक ने इन दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें