फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र फतेहपुर में सोमवार सुबह कतुरीकलां मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बड्डूपुर के ग्राम तरावां निवासी उमाकांत व सत्येंद्र कुमार बाइक से फतेहपुर आ रहे थे जबकि फतेहपुर के मोहल्ला काजीपुर निवासी आफताब आलम लखनऊ स्थित ससुराल जा रहे थे। रास्ते में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर के पास इनकी बाइकें टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में तीनों घायल हो गए। सत्येंद्र व आफताब को फतेहपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना नहीं मिली है।