कोठी थाना क्षेत्र के बबकरपुर गांव निवासी विनोद मौर्या व मीरापुर निवासी मिथलेश शनिवार की दोपहर बबकरपुर गांव के मोड़ के पास बाइक से आमने-सामने भिड़ गए। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
आस पास के लोगों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां से उनकी हालत गंभीर होने के चलते ट्रॉमा सेेंटर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे के समय दोनों युवक बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे।
वहीं मसौली थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सआदतगंज गांव निवासी आसिफ अपनी कार से घर लौट रहे थे तभी न्योछना गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल आसिफ को भी इलाज लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।