बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में नेराकबूलपुर गांव के जगदीश (46) शनिवार की शाम भिलवल से बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान छंदरौली मंझूपुर मार्ग पर मोधू पुरवा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हेलमेट नहीं पहने होने से सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर एक ट्रक यूकेलिप्टस की लकड़ी लादकर बरेली जा रहा था। इसी दौरान भगौली रेलवे स्टेशन के पास सामने से बालू लादकर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर से ट्रॉली तो अलग हुई ही, ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। वह दो भागों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार फतेहपुर कोतवाली क्षेेत्र के घाटपुरवा गांव निवासी श्रवण कुमार (25), पवन गुप्ता (30), रामतीरथ (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।