फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन मकान जले 12 मवेशियों की मौत

Sun, 26 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
आग से जला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत टिकैतनगर के धधवारा मोहल्ले में रविवार को लगी आग से तीन मकान जल गए। नागरिकों के सूचना के बाद भी घंटों दमकल कर्मी नही पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 12 मवेशियों की भी जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे राजस्व व पुलिस कर्मियों ने क्षति की आकलन रिपोर्ट तैयार करके एसडीएम को भेजी है।
 टिकैतनगर कस्बे के धधवारा मोहल्ले में रविवार को लोग खेतों में मजदूरी करने गए थे।

दोपहर करीब तीन बजे तिलई के घर पर आग लग गई।  देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिसमें सुंदर व राजेन्द्र  के घरों को चपेट में लेते हुए गृहस्थी का सारा सामान जल गया।

लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू करने की कोशिश की। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। सूचना के बावजूद भी दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद जब ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया तब जाकर दमकल कर्मी पहुंचे। इन तीन घरों में आग लगने से परिवार के लोगों के पास एक जून की रोटी का अनाज भी नहीं बच सका है। आग लगने से सुंदर की एक गाय व दो बकरी, राजेन्द्र की छह बकरी, एक गाय, एक ठेलिया, दौलत की पांच बकरियों सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

मौके पर पहुंचे लेखपाल ने अग्निकांड के शिकार लोगों से बात करके क्षति आकलन की रिपोर्ट तैयार की है। लेखपाल ने बताया क्षति आकलन की रिपोर्ट तहसील को भेजकर पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें