फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: 10वीं की परीक्षा के दौरान तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एंबुलेंस से भेजा गया सीएचसी; हालत सामान्य

Sat, 21 Feb 2026 02:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में 10वीं की परीक्षा के दौरान तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से एक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। वहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में शनिवार को 10वीं की गृह विज्ञान की परीक्षा के दौरान तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इससे परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी मच गई। एक छात्रा की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

विज्ञापन


मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के औरेला गांव स्थित सुंदरलाल इंटर कॉलेज का है। बताया गया कि परीक्षा के दौरान अचानक घबराहट और तनाव के कारण छात्राएं असहज महसूस करने लगीं। परीक्षा कक्ष में मौजूद शिक्षकों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई। मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव निवासी उमे हया (19) को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर है। अन्य दो छात्राओं को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। घटना के बाद कुछ देर तक परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हो गई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें