फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्रों में मंगलवार व बुधवार रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पहली घटना हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई। भटखेरा वार्ड के हिमांशु शर्मा अपने सात साल के भतीजे नीसू के साथ कस्बे में ही दशहरा मेला देखकर पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में घायल चाचा व भतीजे को सीएचसी हैदरगढ़ से लखनऊ के केजीएमयू स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां बुधवार सुबह नीसू की मौत हो गई। दूसरा हादसा भी हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुआ। क्षेत्र के चौबीसी गांव निवासी सियाराम का 15 वर्षीय पुत्र रामजीत रात में दुर्गा पूजा महोत्सव देखने गांव के बाहर गया था। देर रात पैदल आते समय लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर एक कार उसे टक्कर मारकर चली गई। इस हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इन हादसों के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तीसरा हादसा मंगलवार देर रात मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, खगड़िया, बिहार का निवासी आदित्य कुमार क्षेत्र के भटुवामऊ स्थित कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता था। मंगलवार देर रात फतेहपुर-बेलहरा मार्ग पर बिहुरा चौराहे के पास बाइक से जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने आदित्य को सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें