फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किदवई सहित तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Fri, 27 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
महफूज किदवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया शुरु होने के चौथे दिन प्रदेश सरकार के मंत्री फरीद महफूज किदवाई समेत तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे।  
विज्ञापन


शुक्रवार को नामांकन के लिए हैदरगढ़ विधानसभा सुरक्षित सीट से सपा के प्रत्याशी व विधायक राम मगन रावत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इन्होेंने तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र जमा किया है। विधान सभा क्षेत्र कुर्सी से सपा सरकार में मंत्री व पार्टी प्रत्याशी फरीद महफूज किदवई ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

फरीद ने भी तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके साथ एमएलसी राजू यादव, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह व चौधरी अदनान आदि मौजूद रहे। कुर्सी विधान सभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विनोद कुमार यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। इन्होंने भी शुक्रवार को एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


तीनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए नामांकन स्थल तक पहुुंचे। इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 22 नामांकन फार्म बांटे गए। इनमें कुर्सी में दो, रामनगर में 5, हैदरगढ़ में दो, दरियाबाद में छह, बाराबंकी में छह व जैदपुर में एक फार्म संभावित प्रत्याशियों ने लिया। अभी तक कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इसमें एक निर्दलीय महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें