फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संरक्षित पशुओं को मार बेचते थे मांस, तीन बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा पुलिस ने सोमवार को संरक्षित मवेशियों को पकड़कर उनका वध करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से धारदार हथियार, रस्सी आदि बरामद किया गया है। मवेशियों का वध मांस व खाल के लिए होता था। पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने दी। एएसपी ने बताया कि बीते तीन नवंबर को देवा कोतवाली क्षेत्र के सरसौंदी पुलिया के पास एक बाग में मवेशियों के वध की घटना हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने ग्राम रजौली थाना गुडम्बा जिला लखनऊ निवासी नसीम, ग्राम मझगवां शरीफ थाना फतेहपुर निवासी वहीद व शहीद अहमद (दोनों सगे भाई) को ग्राम बंजारन पुरवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने दो चाकू, एक ठीहा, रस्सी आदि बरामद की। एएसपी ने बताया कि यह गिरोह घुमंतू मवेशियों को एकांत स्थान पर ले जाकर वध करता था फिर उसके मांस को बेच देता था। आरोपियों के खिलाफ अन्य जिलों में भी केस दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें