फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में छात्रा समेत चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यातायात नियमों की अनदेखी व तेज रफ्तार ने एक छात्रा समेत चार लोगों की जान ले ली। जबकि एक ही हालत गंभीर है। जहांगीराबाद, रामनगर, सतरिख व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्रों में हुए सड़कों हादसों में हुई इन मौतों के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। एक हादसे में छात्रा की मौत के बाद लोगों ने ट्रक चालक को जमकर पीटा। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन

पहली घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में भयारा मार्ग पर सोमवार दोपहर को हुई। नूरीपुर मजरे वाजिदपुर निवासी राजेश रावत व अपनी पुत्री रंजना (10) के साथ साइकिल सेे जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। बच्ची उछलकर सड़क पर गिरी तो ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पीटा और जहांगीराबाद पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची कक्षा पांच की छात्रा थी।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना रविवार शाम रामनगर थाना क्षेत्र में हुई। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चकबहरवा गांव निवासी इस्लाम (60) दवा लेने बाइक से गए थे। लौटते समय सुढ़ियामऊ चौराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल इस्लाम को परिजन लखनऊ ले जा रहे थे मगर रास्ते में मौत हो गई। घटनास्थल पर एक हेलमेट तो मिला लेकिन कोई लगाए था या नहीं इसका पता नहीं चल सका है।
तीसरी घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में रविवार शाम को हुई। क्षेत्र के दुंदपुुरवा गांव निवासी राजकुमार (35) की बाइक फतेहपुर-मोहम्मदपुर खाला मार्ग पर एक मवेशी से टकरा गई। राजकुमार हेलमेट नहीं पहने थे। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल राजकुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
चौथा हादसा सतरिख थाना क्षेत्र में हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर रविवार को हुआ था। नेवली गांव के कौशल किशोर (75) साइकिल से घर जा रहे थे। इस दौरान हैदरगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें