फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुलिस व राजस्व की टीम पर हमले के तीन आरोपी तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। थाना सुबेहा क्षेत्र के गांव गोसियामऊ में बृहस्पतिवार को भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व और पुलिस टीम पर हमले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस हमले में एसआई रूपेंद्र मिश्रा, दीवान संजीव और सिपाही आशुतोष समेत छह कर्मी घायल हुए थे, जिनमें तीन जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं राजस्व निरीक्षक (आरआई) व दो लेखपालों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सुबेहा थाने के प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि आरोपितों में रामनेवाज, राजेश कुमार और रामस्वरूप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. जयशंकर पांडेय ने बताया कि एसआई रूपेंद्र मिश्रा के सिर में गंभीर चोट आई है, दीवान संजीव की दाहिनी कोहनी में फ्रैक्चर है, जबकि सिपाही आशुतोष के बांए कंधे में फ्रैक्चर पाया गया। तीनों को एक्सरे व सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार व लेखपाल संजय द्विवेदी और शनिकांत को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, इस मामले में राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दांदूपुर गांव के कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, जीत बहादुर सिंह, रामनेवाज, अभिषेक, राजेश कुमार, रामरूप और 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें