फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki : बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उपकेंद्र पर कब्जा, लाइनमैन को पीटा; दूसरे को टॉयलेट में किया बंद

Sat, 12 Jul 2025 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)

सार

ग्रामीणों के अनुसार गांव शिवनाम की बिजली दो दिन से बाधित थी। शिकायत के बाद भी सुधार नही होने पर शुक्रवार देर शाम आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलवल विद्युत उपकेंद्र के पैकौली फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित शिवनाम गांव के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे उपकेंद्र घेर लिया। लोग अंदर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


वहां मौजूद लाइनमैन कृष्ण कुमार की पिटाई करते हुए एक कर्मचारी अमरेश कुमार को टॉयलेट में बंद कर दिया। खबर पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रात करीब 11:45 बजे जेई ने 10 नामजद  15 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, तोडफ़ोड़, रजिस्टर फाड़ने की शिकायत की है। 

ग्रामीणों के अनुसार गांव शिवनाम की बिजली दो दिन से बाधित थी। शिकायत के बाद भी सुधार नही होने पर शुक्रवार देर शाम आक्रोश फैल गया। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे। केस दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें