फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चोरी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने घर में लॉकर तोड़कर जेवर चोरी और स्कूटी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब चार लाख रुपये के जेवर, गलाया हुआ सोने का टुकड़ा, चांदी के आभूषण और स्कूटी की चेसिस बरामद हुई है।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि चार जुलाई को सेक्टर-10 स्थित पीएम आवास निवासी अनिल कुमार के घर का ताला और लॉकर तोड़कर जेवर चोरी किए गए थे। वहीं 11 जुलाई को बसेरा-1 निवासी दीपिका पांडेय की स्कूटी चोरी हो गई थी। दोनों मामलों की जांच के लिए गठित टीमों ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर शहीद पथ के पास तीन आरोपियों कैसरबाग के मकबूलगंज निवासी संदीप कश्यप, फुरकान बरकत और तौसीफ को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में पता चला कि संदीप ने दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। तौसीफ ज्वेलरी कारीगर है। उसने सोने के जेवर गलाकर टुकड़ा बना दिया और चांदी के जेवर अपने पास रख लिए। स्कूटी के जयादातर पार्ट्स कबाड़ी को बेच दिए गए थे, जबकि चेसिस बेचने से पहले पुलिस ने बरामद कर ली। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक संदीप कश्यप के खिलाफ पहले से चोरी के पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें