फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी

विज्ञापन
बम होने की सूचना पर कलेक्ट्रेट ​​स्थित डीएम कार्यालय की जांच करते बम डिस्पोजल कंपनी के जवान।
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा संदेश मिलते ही अफरातफरी मच गई और डीएम ने तुरंत जानकारी एसपी और सेना के बम निरोधक दस्ते को दी। करीब एक घंटे तक दोनों टीमों ने चप्पे-चप्पे की जांच की। कुछ नहीं मिलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। इस दौरान वहां मौजूद वकील, वादकारी से लेकर कर्मचारी और अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इस दौरान सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरे कलेक्ट्रेट को छान मारा गया। उधर सेना के बम निरोधक दस्ते ने डीएम कार्यालय के सभी कक्षों में पहुंचकर जांच की। बाद में बताया गया कि यह एक अफवाह लग रही है। मौके पर कोई बम नहीं पाया गया।
डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मेल में आईईडी आरडीएक्स से विस्फोट की धमकी दी गई थी, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह मेल विश्वसनीय प्रतीत नहीं हुआ। इसके बावजूद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसपी को सूचना दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। धमकी भरे मेल की जांच की जा रही है और मेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है, जिससे पता लगाया जा सके कि यह मेल कहां से और किसने भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें