बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेिडयम में योगाभ्यास करते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पीएम मोदी के योग दिवस में शामिल होने पर जिले में भी इसका उत्साह चरम पर है। मंगलवार को शहर व ग्रामीण इलाकों में योग दिवस को लेकर पूर्वाभ्यास हुआ जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर बड़े वाहनों के लिए में जनपद के विभिन्न जगहों पर चौदह बैरियर लगाकर मार्ग परिवर्तन किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाकों में कुल 22 जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर होने वाले योग शिविर में अधिकारी, ग्राम प्रधान व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
सबसे ज्यादा भीड़ शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में होगी जहां पर करीब एक हजार लोग योग में हिस्सा लेंगे इसके अलावा केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच सौ लोगों को शामिल होने की बात कही जा रही है।
योग दिवस को लेकर मंगलवार को जीआईसी ऑडिटोरियम व केडी सिंह स्टेडियम में पूर्वाभ्यास का आयोजन हुआ जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्टेडियम में युवाओं की संख्या काफी रही व योग करते हुए युवतियों ने अपने अपने मोबाइल से खूब सेल्फी भी खींची।