फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार लुभाएंगे चांदी के गणेश-लक्ष्मी व डॉलर

Tue, 25 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार सोना-चांदी के भाव नरम होने के कारण दीपावली पर सराफा बाजार में रौनक की उम्मीद है। करीब एक माह पूर्व चांदी का दाम 47 हजार के आसपास था लेकिन कुछ दिन पूर्व कीमत घटकर 42 हजार 400 रुपये प्रति किलो हो गई है। धनतेरस पर आसानी से सामान मिल जाए, ये सोचकर ग्राहकों ने सराफा व्यवसायियों के यहां अभी से बुकिंग करानी शुरू कर दी है। जानकारों का कहना है कि त्यौहार के समय ठगी से बचने के लिए विश्वसनीय दुकानों से खरीदारी करें।
विज्ञापन


ज्वैलर्स की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा चांदी के सिक्के व डॉलर मौजूद हैं। चांदी के गणेश-लक्ष्मी, पूजा किट, सिक्के, पंचपात्र, आचमनी, कुबेर यंत्र, श्रीयंत्र के अलावा आभूषणों की ढेरों वैरायटी तैयार की जा रही है। रामसरन ज्वैलर्स के मालिक रामसरन का कहना है कि चांदी के रेट गिरने से करवा चौथ से ही बिक्री में फर्क पड़ा है। सोना भी पांच सौ रुपये लुढ़क 30 हजार 300 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है।

इस बार चांदी के लक्ष्मी-गणेश विशेष रूप से तैयार कराए गए हैं। चांदी की दो हजार रुपये से लेकर बीस हजार रुपये तक रेंज की प्रतिमाएं मौजूद हैं। ब्रांडेड ज्वैलरी के साथ डायमंड बाजार में मौजूद है। धनतेरस को लेकर बाजार चांदी के सिक्कों से पटता जा रहा है। बाजार में ज्यादातर चांदी के नए सिक्के ही दिखाई दे रहे हैं। सराफ व्यवसायी रामसरन बताते हैं कि पुराने सिक्कों की नार्मल रूप से पहचान करना कठिन है। इसे वैल्यूएर से सर्टीफाइड कराने पर ही सही पता चल सकता है। सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सोनी बताते हैं कि रेट नरम रहने से बिक्री बढ़ने उम्मीद है। 
विज्ञापन


चांदी के सिक्कों को खरीदते समय विशेष ध्यान चाहिए। सिक्के की बनावट कैसी है, असली सिक्के की पहचान घिसावट से भी की जाती है। सिक्का खरीदते समय उसकी खनक पर गौर करें। सिक्के की मुख्य पहचान उसकी खनक से होती है। नकली सिक्के से बचने के लिए हमेशा पुराना व घिसा सिक्का लें, वह भी विश्वसनीय दुकानदार से। धनतेरस पर चांदी के नोट व गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं का काफी क्रेज है। इस बार लोग एक सप्ताह पहले से दुकानाें पर चांदी के डॉलर व पूजा थाली का आर्डर बुक करा ले रहे हैं। इस बार चांदी के नोट के साथ डॉलर व पूजा थाली की खरीदारी जोरों से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें