फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक लाख रुपये, जेवर साफ कर गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के हरिओम नगर निवासी मीना सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये नकद, जेवर और अन्य सामान ले गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

पीड़िता मीना सिंह के अनुसार, 30 जून को उनके भाई का निधन हो गया था। वह दोनों बेटियों के साथ गांव गोंडा चली गईं। 15 जुलाई की शाम पड़ोसी गोलू ने फोन कर बताया कि उनके घर का गेट खुला हुआ है। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने घर की जांच की तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। मीना रात करीब 11 बजे घर लौटीं।
छानबीन में पता चला कि चोर सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमके, कान के झाले, चांदी की दो पायल, लैपटॉप, टैबलेट, तीन एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, गैस कनेक्शन की पासबुक, आधार कार्ड, साउंड सिस्टम के साथ करीब एक लाख रुपये व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें