लखनऊ। चिनहट के नौबस्ता कला देवा रोड निवासी आयुष श्रीवास्तव के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 15 हजार रुपये, जेवर, लैपटॉप, मोबाइल और बाइक ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
आयुष के अनुसार 30 जून को वह परिवार के साथ काम के सिलसिले में जौनपुर गए थे। सात जुलाई की दोपहर लौटे तो सारे दरवाजों के ताले टूटे मिले। चोर 15 हजार रुपये, जेवर, बाइक, लैपटॉप और मोबाइल ले गए थे। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।