फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे तीन लाख मांगे

Tue, 20 Jan 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी प्रेम विवाह करने वाली बहन के पति पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक, जो भाजपा के एक फ्रंटल संगठन में पदाधिकारी है, ने पुलिस को बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी बहन लखनऊ जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ चली गई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी और तभी से परिवार ने अपनी बेटी से सभी संबंध समाप्त कर लिए थे। हालांकि, पिछले एक सप्ताह से युवक और उसकी मां के मोबाइल फोन पर लगातार कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाला व्यक्ति धमकी दे रहा था कि यदि तीन लाख रुपये नहीं दिए गए तो उसकी बहन के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे।
धमकी भरे कॉल के बाद युवक ने चार दिन पहले फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर चेतावनी दी थी कि यदि उसके परिवार को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी कोठी पुलिस की होगी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कोठी एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवती से भी जल्द ही बयान लिए जाएंगे, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें