फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सावित्री बाई फुले व फातिमा शेख की जयंती मनाई

Mon, 19 Jan 2026 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जैदपुर कस्बे में स्थित जिला पंचायत मैदान में प्रथम महिला शिक्षका सावित्री बाई फुले व मुस्लिम सम - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जैदपुर। स्थानीय कस्बे के जिला पंचायत के मैदान में सोमवार को डाॅ. आंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच एवं वीरांगना ऊदा देवी स्मारक संस्थान द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले तथा मुस्लिम समाज की प्रथम महिला शिक्षका फातिमा शेख की जयंती मनाई गई। इस मौके पर करीब तीन सौ जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरण किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने इस देश में अपनी 32 एकड़ जमीन बेच कर महिलाओं के लिए 25 विद्यालय खोले। तमाम दुश्वारियों के बाद भी इस देश की बेटियों को पढ़ाती रहीं। पहली मुस्लिम शिक्षका फातिमा शेख के योगदान को कोई कैसे भूल सकता है। वीरांगना ऊदा देवी स्मारक संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अलका राजवंशी, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश रावत, एकता मंच जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार चक्रवर्ती, दीपराज रावत, अरुण कुमार वर्मा, सालिक राम रावत, ललित रावत, डॉ. प्रमोद वर्मा,किरन रावत,नीरा गौतम,अनीता गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें