फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक भी कुपोषित बच्चा ई-कवच एप से छूटा तो खैर नहीं

Sat, 25 Jul 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में शुक्रवार को जिला पोषण समिति व कन्वर्जेंस कमेटी की समीक्षा बैठक क
विज्ञापन
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में शुक्रवार को जिला पोषण समिति व कन्वर्जेंस कमेटी की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ईशान प्रताप सिंह का सख्त रुख देखने को मिला। डीएम ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी कि एक जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक चलने वाले सम्भव-06 अभियान के शत प्रतिशत लक्ष्य तय समय सीमा में हासिल किए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में समीक्षा के दौरान डीएम ने कड़े लहजे में कहा, सैम और मैम श्रेणी के अति कुपोषित बच्चों की लगातार मॉनिटरिंग हो। स्वास्थ्य विभाग चिह्नित बच्चों की जांच कर उन्हें जरूरी छह प्रकार की दवाएं दे और हर हाल में ई-कवच एप पर फीडिंग सुनिश्चित करे। किसी भी पात्र का पंजीकरण छूटना नहीं चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरक पोषाहार बांटा जाए, ताकि आपदा में पोषण चक्र न टूटे। इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में पीडी राकेश सिंह, डीएसओ राकेश तिवारी, बीएसए नवीन कुमार पाठक और सभी सीडीपीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें