फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग का ज्ञापन दिया

Sat, 25 Jul 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को शुक्रवार को विरोध
विज्ञापन
बाराबंकी। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स की जिला इकाई के अधिवक्ताओं ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय नीट पेपर लीक को रोक नहीं पाया। इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षामंत्री को लेनी चाहिए। उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को गिराने और कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने को भी गलत बताया गया। दिल्ली में आंदोलनकारी छात्रों पर लाठी चार्ज की भी निंदा की गई है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, महामंत्री मुहम्मद रईस कादरी, ब्रजमोहन वर्मा, त्रिभुवन यादव, सतीश यादव, पुष्पेंद्र यादव, राहुल वर्मा व अमरेंद्र आदि मौजूद रहे।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को शुक्रवार को विरोध

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को शुक्रवार को विरोध

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को शुक्रवार को विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें