फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जुकाम, बुखार व पेटदर्द के मरीज रहे ज्यादा

Mon, 17 Mar 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 बाराबंकी में पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीज को देखते चिकित्सक। -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में जुकाम, बुखार और पेटदर्द के मरीजाें की संख्या ज्यादा रही। इनके अलावा सांस और डायबिटीज के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। टीबी के 11 संदिग्ध मरीज मिलने पर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन


जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें कुल 3586 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 1354, महिलाओं की संख्या 1284 और बच्चों की संख्या 948 रही। इस दौरान जुकाम के 414, बुखार के 231 और पेटदर्द के 411 मरीज देखे गए।

कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने पर 73, हेपेटाइटिस बी के 21, हेपेटाइटिस सी के सात और डेंगू के नौ मरीजों की जांच की गई लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इस दौरान नेत्र के 15, लिवर के 38, डायबिटीज के 253, सांस के 414 और त्वचा रोग के 439 मरीज देखे गए।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर पीएचसी पर दवा लेने आई गीता, गायत्री, रामप्रवेश व हैदर ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। निजी चिकित्सक काे दिखाने के बाद भी कोई सुधार न होने पर यहां दिखाया। एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए 105 डॉक्टर और 229 कर्मचारी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें