फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पांच घंटे गुल रही 150 गांवों की बिजली

Mon, 17 Mar 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। कुर्सी विद्युत उपकेंद्र के उपकरणों में खराबी के कारण करीब 150 गांवों की बिजली शनिवार रात लगभग पांच घंटे तक गुल रही। इससे लोगों की नींद खराब हो गई। मच्छरों के कारण इस समय लोगों को गर्मी कम होने के बावजूद पंखा चलाना पड़ता है।
विज्ञापन


कस्बा कुर्सी, टिकैतगंज, भदरास, रीवां सीवा, निंदूरा, खरिहानी, अनीपुर, मलिनिया, बसरा, दरावा व विसई समेत करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली शनिवार रात करीब आठ बजे बाधित हो गई। रात भर लोग परेशान रहे। बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन भी करते रहे। बिजली विभाग के अवर अभियंता विकास शुक्ला ने बताया कि फीडर का इनकमिंग उपकरण फुंक गया था। इसी वजह से बिजली बाधित रही जिसे ठीक कराने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें