फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ...तो साथी ने ही की मजदूर रामू की हत्या

Sun, 04 Feb 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के ओबरी माेहल्ले में बिस्तर पर मजदूर का शव मिलने के मामले की घटना में चौंकानें वाला मामला सामने आया है। मजदूर रामू की हत्या उसके साथी ने ही गला दबाकर की थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार हत्या पैसे के लेनदेन के चक्कर में हुई है।
विज्ञापन



ओबरी निवासी दीपक अवस्थी ने अपने मकान के बेसमेंट को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गनौरा गांव निवासी मजदूर रामू पांडेय को रहने के लिए दिया था। मंगलवार को बेसमेंट के अंदर रामू बिस्तर पर मृत पाया गया। इस घटना से अवस्थी परिवार परेशान हो गया था। लेकिन मामले में नाटकीय मोड़ तब आया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।


एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह व कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने कड़ियां जोड़नी प्रारंभ की। कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। आखिरकार पुलिस ने मृतक के गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी पर पहले से ही कई अपराधिक मुकदमें दर्ज है। सीओ सिटी ने बताया कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें