सैदनपुर (बाराबंकी)। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले में ग्रामीण घायल हो गया। कुछ देर बाद जंगली जानवर भी मृत पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों ने नोंच डाला। वन विभाग की जांच में पता लगा कि मारा गया जानवर सिवेट कैट है। अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
बदोयराय के अमरदेवी गांव में राममिलन अपने घर के बाहर सो रहा था। शनिवार की भोर पहर उस पर एक जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। शोरगुल के दौरान ग्रामीण भी दौड़ पड़े। कुछ देर बाद जंगली जानवर की चोट लगने से मौत हो गई। ग्रामीण काफी देर तक इस जानवर को जान नहीं पाए कि आखिर यह है क्या। डीएफओ आकाश बाधवान ने बताया कि हमले में जिस जंगली जानवर की मौत हुई है, वह सिवेट कैट (कस्तूरी बिलाव) है। अज्ञात लोगों पर सिवेट कैट की हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।