फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: त्रिवेदीगंज और घुंघटेर में दो घरों से लाखों की चोरी

Sat, 08 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज व घुंघटेर इलाकों में चोरों ने दो किसानों के घरों पर धावा बोलकर नकदी सहित लाखों कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। त्रिवेदीगंज के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के कान्हीपुर गांव में शुक्रवार रात चोर किसान बराती की छत पर चढ़कर घर में घुस गए। परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोते रहे और चोर कमरे में रखा बक्सा तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और सात हजार रुपये उठा ले गए। वारदात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

चोरी की दूसरी घटना थाना घुंटेटर के खुज्झी गांव में हुईं। शुक्रवार रात किसान मोलहे राम के घर में घुसे चोरों ने दरवाजा अंदर से बंद कर आराम से पूरे घर को खंगाला। चोर यहां से दो लाख रुपये और जेवर ले उड़े चोर। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किसान मोलहे राम के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद वह धान की फसल को छुट्टा जानवरों से बचाने के लिए खेत की रखवाली करने चले गए थे। पत्नी और बेटा घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रहे थे। खेत से लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर वह छत के सहारे घर के अंदर पहुंचे, जहां बक्सा टूटा और सामान बिखरा मिला। छोटे बक्से में रखे झुमकी, पाजेब, पायल, मांगबेदी, नथुनी समेत महिलाओं के जेवर और दो लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें