फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। एक ओर जहां पुलिस बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर रही है। केस दर्ज किए जा रहे हैं वहीं असली चोरों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। बेखौफ चोरों ने मोहम्मदपुर खाला व बदोसरायं थाना क्षेत्रों में लाखों रुपये की नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की रात हुई इन वारदातों से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

पहली घटना मोहम्मदपुर खाला के टांडा गांव में हुई। यहां के निवासी राममिलन मिश्रा के घर में घुसे चोरों ने 20 हजार नकद व 80 हजार के जेवर उठा ले गए। राममिलन के अनुसार, चोर पीछे के दरवाजे में लगी कुंडी को खोलकर अंदर घुसे थे। चोरों को चाबी व जेवर रखे जाने वाले बक्से की जानकारी पूर्व से ही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद तहरीर मिली है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी वारदात बदोसरायं में हुई। मंगलवार रात अल्पीपुरवा मजरे शेखपुर टुटरू निवासी अरविंद कुमार सिंह के घर के पीछे लगी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर लाखों के जेवर व कपड़े उठा ले गए। सुबह सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला। पुलिस फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची और छानबीन की। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें