फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्कूल में चोरी, पंखों से लेकर बर्तन तक ले गए

Sun, 17 May 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली के मोहम्मदपुर चौकी क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय अहिरन पुरवा में चोर पूरा सामान समेट ले गए। प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूजा यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने विद्यालय की सभी कक्षाओं के ताले तोड़ डाले। प्रत्येक कक्षा में लगे दो-दो पंखे चोरी कर लिए गए। कुल सात पंखे गायब मिले। इसके अलावा कार्यालय की खिड़की काटकर अंदर रखा गैस सिलेंडर, प्रेशर कुकर, भगोने, चमचे समेत अन्य बर्तन भी उठा ले गए। चोर आटा, दाल, चावल और तेल जैसे खाद्यान्न भी अपने साथ ले गए। विद्यालय में रखा ब्लूटूथ स्पीकर व बिजली कनेक्शन की केबल तक काट ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें