फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान व दुकान से हुई लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/असंद्रा (बाराबंकी)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की तीन वारदातों ने लोगों में दहशत फैला दी। फतेहपुर में मकान से नकदी-जेवर उठा ले गए तो असंद्रा में टायर की दुकान व ट्रक में चोरी हुई। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मणी टोला निवासी अच्छे की पत्नी हुमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, शुक्रवार रात घर के सभी लोग छत पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे आहट मिलने पर वह नीचे उतरी तो रसोई में एक युवक मौजूद था। उसके शोर मचाने पर घर के अन्य लोग दौड़े तो वह पड़ोसी के घर के छज्जे से होकर भाग निकला।
बाद में पता चला कि घर के दो बक्सों में रखे 15 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, दो मोबाइल फोन तथा कपड़े समेत करीब दो लाख की संपत्ति चोर उठा ले गए। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, असंद्रा थाना क्षेत्र में चोर एक दुकान से 50 टायर उठा ले गए। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव निवासी अनिल कुमार यादव की नईसड़क-हैदरगढ़ मार्ग पर दुकान है। शुक्रवार रात चोर शटर तोड़कर अंदर पहुंचे और करीब 50 टायर उठा ले गए। इनकी कीमत करीब एक लाख बताई गई है।
एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पांडेय ने मौके की पहुंचकर जायजा लिया। तीसरी घटना भी असंद्रा के मोतिकपुर गांव में हुई। यहां फखरे आलम के ट्रक से दो बड़ी बैट्री व तीन सौ लीटर डीजल चोरी हो गया है। सुबह ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ तो इसकी जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें