फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़ हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। किराने की दुकान का शटर तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

चोरी की यह वारदात कोठी थाना क्षेत्र के अतरौली मार्ग स्थित पटेल नगर चौराहा की है। यहां पर थाना क्षेत्र के कुम्हरावा निवासी अरविंद कुमार वर्मा की किराना की दुकान है। रोज की तरह बृहस्पतिवार को अरविंद दुकान का ताला बंद कर घर चला गया। इस दुुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया।
रात के अंधेरे में दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर शक्कर, सिगरेट, पान मसाला, मेवा व दाल आदि हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह दुकान का शटर टूटा देख ग्रामीणों को दुकान में चोरी होने का शक हुआ। इसकी सूचना दुकानदार अरविंद को दी।
विज्ञापन

जिस पर दुकान पहुंचे अरविंद ने देखा तो अंदर रखा सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने कोठी थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ रितेश पाण्डेय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें