फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव के दो घरों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। दो गांव के दो घरों में पहुंचे चोर नकदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के सैयद गढ़ी पट्टी गांव निवासी अमर बहादुर के घर शुक्रवार रात छत पर चढ़कर चोर जीना के रास्ते से अंदर जा पहुंचे। चोरों ने घर के बक्से में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात और 70 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया। वही दूसरी घटना में मिर्चिया गांव निवासी रामचरण पर माता प्रसाद के घर भी छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर में रखे लगभग एक लाख के सोने चांदी के जेवरात व 14 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह रामचरण जब सो कर उठा तो देखा घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और बक्से में रखा जेवर और पैसा गायब था। घटना की जानकारी पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच करने के साथ ही चोरों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें