फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात तीन घरों से लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपावली की रात शहर में सक्रिय चोरों ने एक ही मोहल्ले में चार घरों को निशाना बनाया। पत्रकार समेत तीन घरों से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी समेत करीब 12 लाख रुपये का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह घटनाओं की जानकारी होने पर डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस अधिकारियों ने जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

यह घटनाएं शहर कोतवाली क्षेत्र की डिवाइन ग्रीन सिटी में हुईं। इस कॉलोनी में रहने वाले पत्रकार अमित पांडेय दीपावली की रात आठ बजे पूजा करके सपरिवार अपने गांव रमसहाय, बदोसराय चले गए। रात में दरवाजा व ताला तोड़कर अंदर पहुंचे चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी करीब साढ़े आठ लाख रुपये कीमत के आभूषण व एक लाख 12 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। रविवार सुबह चोरी की सूचना पड़ोसी से मिलने पर अमित मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया कि उनके घर से सोने की दो चेन, तीन पैंडल, एक झुमकी, दो झाले, दो टॉप्स, सात अंगूठी, तीन मंगलसूत्र के साथ चांदी के तमाम जेवरात चोर समेट ले गए। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम, सीओ सीमा यादव व कोतवाल पंकज सिंह ने डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीम बुलाकर जांच की।
इसके साथ ही कुछ दूर स्थित पवन वर्मा के घर से चोर 50 हजार की नकदी समेत दो लाख का सामान उठा ले गए। तीसरी घटना कौशलेंद्र वर्मा के घर हुई लेकिन चोरों को कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद श्रीप्रकाश तिवारी के घर में चोरों ने दस्तक दी। पड़ोस के घर में मौजूद भूपेंद्र ने चोरों की आहट पाकर शोर मचाया और वे भाग निकले। कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें