फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में सोमवार को हुए हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। उसे टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह हादसा रामनगर क्षेत्र के महादेवा प्रेक्षागृह के पास हुआ। क्षेत्र के मथुरा, भिटौली निवासी पूर्व प्रधान भुल्लन अवस्थी का बेटा शिवम (21) बाइक से भैय्यादूज पर अपनी बुआ के घर गोंडा जिले के करनैलगंज जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार छोड़ चालक फरार हो गया है। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।महादेचा चौकी प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें