बाराबंकी। बड्डूपुर क्षेत्र के सतनापुर मजरे खिझना गांव की प्रधान श्रीमती मिथलेश कुमारी पत्नी नागेश्वर प्रसाद के घर में शनिवार रात चोरी हो गई। नलकूप आपरेटर नागेश्वर के मुताबिक छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए चोर कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़ 1.24 लाख नकदी, 500 ग्राम सोने के जेवरात, पांच किलो चांदी के जेवरात के साथ अन्य सामान समेट ले गए।
परिवार के लोग बाहर कमरे में सो रहे थे। उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह बिखरा पड़े सामान देख घटना की जानकारी हुई। नकदी के साथ चोरी हुए जेवरात की कीमत कई लाख रुपये जा रही है। सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।