बाराबंकी। असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम जरौली निवासी विनोद कुमार शुक्ल(25) पुत्र राम सुंदर शुक्ल ने शनिवार रात कमरे में पंखे में लुंगी से फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिवारीजनों को चिंता हुई। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला तो विनोद का शव पंखे से लटका मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।