बाराबंकी। शादी में शामिल होने गए प्रॉपर्टी डीलर के मकान से चोरों ने साढ़े पांच लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के मुताबिक कुर्सीक्षेत्र के ग्राम अमरसंडा निवासी कय्यूम प्रापर्टी डीलर है। शनिवार रात वह पत्नी व बच्चों के साथ लखनऊ में एक वैवाहिक समारोह मे सामिल होने के लिए गया था।
इसी बीच देर रात चोरों ने घर मे घुस कर अलमारी मे रखी साढ़े पांच लाख रूपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह जब वह घर पहुंचा तो अलमारी का ताला टूटा देख वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर उमरा चौकी पर दी। उमरा चौकी इंचार्ज अंजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच हो रही है।