फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम की सोलर साइंस सिटी की सैर करेंगे परिषदीय स्कूल के नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विज्ञान के प्रति जागरूकता के साथ बौद्धिक व तार्किक शक्ति विकास को लेकर परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों को प्रदेश से बाहर की सैर कराई जाएगी। राष्ट्रीय अविष्कार कार्यक्रम के तहत पहली बार जिले के 50 नौनिहाल गुरुग्राम (गुड़गांव) स्थित सोलर सांइस सिटी का भ्रमण करेंगे। पांच सौ छात्रों को लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र व तारामंडल देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अविष्कार कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने व वैज्ञानिक क्षमता के आंकलन को लेकर विज्ञान व गणित विषय की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता नवंबर के अंतिम सप्ताह व जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कराई जाएंगी। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में चयनित पांच सौ नौनिहालों को 15 दिसंबर तक राजधानी लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र व तारामंडल का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा पहली बार 50 नौनिहालों को प्रदेश से बाहर सैर करने का मौका मिलेगा। उन्हें 30 दिसम्बर तक गुरुग्राम स्थित सोलर सांइस सिटी का भ्रमण कराएगा।
विद्यार्थियों के भ्रमण कार्यक्रम के लिए विभाग ने ढाई लाख रुपये मुहैय्या कराए हैं। इसमें एक लाख रुपये राजधानी लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र व तारामंडल के भ्रमण के दौरान बच्चों के परिवहन, खाने व नाश्ते पर खर्च होंगे। पहली बार 50 विद्यार्थियों के प्रदेश से बाहर गुरुग्राम स्थित सोलर साइंस सिटी के भ्रमण पर डेढ़ लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें