बाराबंकी। बड्डूपुर थाने से चंद कदम दूर स्थित शैलीकीरतपुर निवासी मनोज कुमार की स्टेशनरी की दुकान शुक्रवार रात चोरी हो गई। मनोज के मुताबिक पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर 22 हजार रुपये के साथ काफी सामान समेट ले गए। शनिवार सुबह जानकारी होने पर मनोज ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।