फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में किशोर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक बुजुर्ग व एक किशोर की मौत हो गई। मसौली कस्बा में शुक्रवार रात एक वैन सवार ने सिराजुल हक (65) को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन में फंसकर सिराजुल काफी दूर तक घिसटते चले गए। गंभीर रूप से घायल सिराजुल को स्थानीय लोगों ने सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उनकी मौत हो गयी। इसी हादसे में घायल हुए गुड्डू (25) को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र रावत ने वैन को कब्जे में लिया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन

देवा क्षेत्र के ग्राम बेहटा चक निवासी करन (16) पुत्र हनुमान प्रसाद शुक्रवार रात ट्रैक्टर पर बैठकर घर जा रहा था। रास्ते में असंतुलित होकर ट्रैक्टर के पलट गया। उसके नीचे दबने से करन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सफदरगंज थाना क्षेत्र में रसौली के पास शनिवार शाम पिकअप व कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार प्रेमशंकर व मानस निवासी ग्राम शुक्लापुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें