फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डंडे से गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या

Mon, 23 Jun 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
अरविंद की हत्या के मामले में रविवार को दूसरे दिन जांच करती पुलिस।   संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। घुंघटेर क्षेत्र के बजगहनी गांव में शुक्रवार रात खेत की रखवाली के दौरान मड़ैया में सो रहे युवक की हत्या किसी डंडे से गला दबाकर की गई थी। शुरुआत में पुलिस जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रही थी मगर शनिवार देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई। स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की स्वाट व सर्विलांस टीम भी जांच में लगा दी गई है।
विज्ञापन


बजगहनी गांव निवासी सफाईकर्मी माता प्रसाद 15 साल पहले लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी अरविंद (40) को अपने घर लाए थे। अरविंद अविवाहित था और उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी।

शुक्रवार रात माता प्रसाद के खेत में बनी मड़ैया में सोने गए अरविंद की हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस हरकत में आ गई। माता प्रसाद से दूसरी तहरीर ली गई जिसमें अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। नजदीकियों पर पुलिस को शक है। पुलिस ने हर एंगल से जांच की लेकिन केवल एक ही एंगल आशनाई नजर आया।


साक्ष्य जुटा रही पुलिस
खेत की रखवाली कर रहे युवक की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस तेजी से मामले की छानबीन में लगी है। मैनुअल इंटेलीजेंस के अलावा अन्य संसाधनों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन

-विकासचंद्र त्रिपाठी, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें